डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz): 12 दिसंबर 2022

करेंट अफेयर्स क्विज

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 12 दिसंबर 2022: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz): 12 दिसंबर 2022

प्रश्न 1. टीआरएस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपनी पार्टी का नया नाम क्या रखा?

उत्तर – भारत राष्ट्र समिति (BRS)

प्रश्न 2. 15 अगस्त, 2023 तक देश में कितने ‘खेलो इंडिया’ खेल केंद्र स्थापित किए जाएंगे?

उत्तर – एक हजार

प्रश्न 3. वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2022 का पुरस्कार किसने जीता?

उत्तर – मैकलॉघलिन-लेवरोन (McLaughlin-Levrone) और मोंडो डुप्लांटिस (Mondo Duplantis) ने

प्रश्न 4. दुनिया की सबसे मजबूत पासपोर्ट सूची 2022 में भारत कौनसे स्थान पर है?

उत्तर – 87वें स्थान पर

प्रश्न 5. Forbes List: 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में भारत की कितनी महिलाओं को शामिल किया गया है?

उत्तर – छह

प्रश्न 6. सरकार ने रूफटॉप सोलर योजना के विस्तार की नई तिथि क्या निर्धारित की?

उत्तर – मार्च, 2026 तक

प्रश्न 7. हाल ही में अशोक लेलैंड के MD and CEO पद पर किसे नियुक्त किया?

उत्तर – शीनू अग्रवाल

प्रश्न 8. सरकार ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया?

उत्तर – मीनेश सी शाह को

प्रश्न 9. हाल ही में पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर – दीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte) को

प्रश्न 10. हाल ही में जीवाणु संक्रमण ‘Strep A’ से बच्चों की मृत्यु किस देश में दर्ज की गई है?

उत्तर – यूनाइटेड किंगडम

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Current Affairs 2022 Quiz in Hindi

Daily Current Affairs Quiz in Hindi 2022: हर साल लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कई बार आपके Selection और Rejection का कारण भी बनते हैं। परीक्षाओं में कई बार अभ्यर्थी करेंट अफेयर्स से जुड़े आसान सवालों के जवाब भी नहीं दे पाते और सरकारी नौकरी से चूक जाते हैं। छात्रों की इस स्थिति को देखते हुए हम करेंट अफेयर्स (Current Affairs) के आज (Today) के आर्टिकल के साथ दैनिक सामयिकी से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब नियमित रूप से उपलब्ध कराते हैं।

*छात्र अपने सुझाव और प्रश्न कमेंट सेक्शन के माध्यम से हमारे साथ साझा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *