डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 17 फरवरी 2023

करेंट अफेयर्स क्विज

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 17 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 17 फरवरी 2023

प्रश्न 1. IQAir रैंकिंग के अनुसार 29 जनवरी से 8 फरवरी के बीच भारत का सबसे प्रदूषित शहर कौन है?

उत्तर – मुंबई

प्रदुषण के मामलें में दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए ‘मुंबई’ भारत का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स (IQAir) के अनुसार 29 जनवरी से 8 फरवरी के बीच मुंबई दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर था। इस दौरान दिल्ली टॉप 10 से बाहर हो गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार दिए गए समय में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर लाहौर था। 

प्रश्न 2. हाल ही में ‘आईडेक्स इन्वेस्टर हब’ की शुरुआत किसने की?

उत्तर – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘आईडेक्स इन्वेस्टर हब’ (IIH) का उद्घाटन किया है। इसके तहत भारतीय निवेशक 200 करोड़ रूपये से ज्यादा निवेश की घोषणा कर चुके हैं। रक्षा मंत्री ने वार्षिक रक्षा नवोन्मेष समारोह ‘मंथन’ के दौरान डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंजिस (डिस्क 9) के 9वें संस्करण की भी शुरुआत की। 

प्रश्न 3. संयुक्त अभ्यास तरकश-6 का आयोजन किन दो देशों द्वारा किया गया?

उत्तर – भारत-अमेरिका 

भारत और अमेरिका द्वारा चेन्नई में संयुक्त अभ्यास तरकश के छठे संस्करण का आयोजन किया गया। यह अभ्यास भारत की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और अमेरिका की तरफ से यूएस स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स (SOF) द्वारा पूरा किया गया। Tarkash अभ्यास का आयोजन 16 जनवरी से 14 फरवरी तक किया गया। इस अभ्यास में पहली बार “रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (CBRN) आतंक प्रतिक्रिया” को भी शामिल किया गया। 

प्रश्न 4. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किस राज्य में नैनो यूरिया प्लांट का उद्घाटन किया?

उत्तर – उत्तर प्रदेश (इफको)

हाल ही में केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उत्तर प्रदेश के इफको (IFFCO) में नैनो यूरिया तरल (लिक्विड) संयंत्रों का उद्घाटन किया। IFFCO का पूरा नाम इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड है। IFFCO में स्थापित नैनो यूरिया संयंत्र किसानों की प्रगति सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि करेगा। 

प्रश्न 5. एयरो इंडिया में प्रदर्शित निगरानी अभियान हेतु सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन ‘सूरज’ को किसने विकसित किया है?

उत्तर – गरुड़ एयरोस्पेस ने

ड्रोन क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस ने एयरो इंडिया 2023 में सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन ‘सूरज’ का अनावरण किया है। यह ड्रोन विशेष रूप से निगरानी अभियानों के लिये डिज़ाइन किया गया है। यह ड्रोन अद्वितीय जे-आकार के पंख सौर ऊर्जा से चलने वाले सेल से लैस है। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *