डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 19 सितम्बर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 19 सितम्बर 2023

प्रश्न 1. सिंगापुर ग्रैंड प्रिक्स 2023 का विजेता कौन बना?

उत्तर – कार्लोस सैंज

सिंगापुर ग्रैंड प्रिक्स 2023 में शीर्ष स्थान हासिल करके फेरारी के कार्लोस सैंज ने फार्मूला वन में टॉप पर चल रहे मैक्स वेरस्टापेन के लगातार 10 जीत के रिकार्ड को तोड़ दिया है। इसमें दूसरे स्थान पर मैकलारेन के लैंडो नोरिस और तीसरे स्थान पर मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन रहें। मैक्स वेरस्टाप्पेन 2023 के इतालियन ग्रैंड प्रिक्स, डच ग्रैंड प्रिक्स, हंगेरियन ग्रैंड प्रिक्स, ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स, कैनेडियन ग्रैंड प्रिक्स, स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स, मोनाको ग्रैंड प्रिक्स और बहरीन ग्रैंड प्रिक्स के विजेता रहे हैं। 

प्रश्न 2. डायमंड लीग फाइनल में जेवेलिन थ्रो में पहले स्थान पर कौन रहे?

उत्तर – जैकब वाडलेजिच

भारत के स्टार जेवेलिन थ्रोअर एथलीट नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में दूसरे नंबर पर आएं है। डायमंड लीग फाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा को विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले जैकब वाडलेजिच ने पीछे छोड़ कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। जैकब ने 84.01 मीटर के शुरुआती थ्रो से टोन सेट किया। हालांकि, उनके अंतिम प्रयास (84.24 मीटर) ने उनकी जीत को अधिक प्रभावी बना दिया। नीरज अपने 83.80 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे।

प्रश्न 3. किस राज्य सरकार ने ‘सरपंच संवाद’ नामक मोबाइल ऐप लांच किया है?

उत्तर – असम

हाल ही में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘सरपंच संवाद’ नामक मोबाइल ऐप लांच किया है। यह ऐप जमीनी स्तर के नेताओं को सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण कदम है। इस ऐप को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) द्वारा सावधानीपूर्वक विकसित किया गया है। इस ऐप के अनावरण आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 30 से अधिक सरपंचों की भागीदारी देखी गई। यह ऐप पूरे भारत में लगभग 2.5 लाख सरपंचों को जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

प्रश्न 4. किस बैंक ने ‘आईबी साथी’ नामक पहल शुरू की है? 

उत्तर – इंडियन बैंक 

इंडियन बैंक ने वित्तीय समावेशन सेवाओं को बढ़ाने के लिए ‘समग्र समावेशन के लिए सतत पहुंच और संरेखित प्रौद्योगिकी (आईबी साथी)’ नामक पहल शुरू की है। इंडियन बैंक की इस पहल का लक्ष्य बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) चैनल के माध्यम से विभिन्न हितधारकों को आवश्यक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है।

प्रश्न 5. भारत के किस फैशन डिजाइनर को फ्रांस का “शेवेलियर डी एल’ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस 2020 ” पुरस्कार मिला? 

उत्तर – राहुल मिश्रा

राहुल मिश्रा, दूरदर्शी भारतीय फैशन डिजाइनर हैं। उन्हें हाल ही में फ्रांस सरकार द्वारा शेवेलियर डी एल’ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस’ द्वारा सम्मानित किया गया है। मिश्रा से पहले यह पुरस्कार रितु कुमार, रितु बेरी, वेंडेल रॉड्रिक्स और मनीष अरोड़ा को मिल चुका है। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *