डेली करेंट अफेयर्स क्विज 23 मार्च 2023 (Daily Current Affairs Quiz)

करेंट अफेयर्स क्विज

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 23 मार्च 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 23 मार्च 2023

प्रश्न 1. द वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 में भारत कौनसे स्थान पर है?

उत्तर – 126वें स्थान पर

संयुक्त राष्ट्र के विकास समाधान नेटवर्क द्वारा जारी 2023 की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में भारत 136 से 126वे स्थान पर आ गया है। इस सूची में फ़िनलैंड पिछले छह सालों से शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। द वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 के शीर्ष 5 देशों में फ़िनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, इजराइल और नीदरलैंड है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान 108वें स्थान पर है।

प्रश्न 2. संगीत अकादमी द्वारा संगीता कलानिधि पुरस्कार 2023 के लिए किसे चुना गया?

उत्तर – बॉम्बे जयश्री को

संगीत अकादमी ने संगीता कलानिधि पुरस्कार 2023 के लिए पद्म श्री पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध कर्नाटक गायिका ‘बॉम्बे जयश्री’ को चुना है। जयश्री वर्तमान समय के प्रमुख कर्नाटक संगीतकारों में से एक है। उन्होंने अपनी शुरूआती संगीत शिक्षा अपने माता-पिता से ही प्राप्त की थी। जयश्री को कर्नाटक संगीत के साथ-साथ हिंदुस्तानी संगीत, क्लासिकल नृत्य और वीणा वादन का भी ज्ञान है।

प्रश्न 3. मर्लिन ग्रुप द्वारा भारत के किस शहर में ‘वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ बनाया जा रहा है?

उत्तर – कोलकाता में

मर्लिन ग्रुप, विश्व व्यापार केंद्र संघ के सहयोग से कोलकाता के साल्ट लेक में ‘वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ विकसित कर रहा है। यह विश्व व्यापर केंद्र 3.5 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र में बनाया जाएगा। 1500 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का लाइसेंस समझौता विश्व व्यापार केंद्र संघ (WTCA) एशिया प्रशांत क्षेत्र के उपाध्यक्ष स्कॉट वांग, और मर्लिन ग्रुप के अध्यक्ष सुशील मोहता और प्रबंध निदेशक साकेत मोहता द्वारा हस्ताक्षर किया गया है। 

प्रश्न 4. एशिया के सबसे बड़े 4-मीटर लिक्विड मिरर टेलीस्कोप का उद्घाटन कहाँ किया गया?

उत्तर – उत्तराखंड में

उत्तर – केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस लिक्विड मिरर टेलीस्कोप का उद्घाटन किया। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान ने अपनी घोषणा से बताया कि विश्व स्तरीय 4-मीटर इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप अब सुदूर एवं गहन आकाशीय अंतरिक्ष का पता लगाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

प्रश्न 5. भारत-अफ्रीका के नौ दिवसीय सैन्य अभ्यास ‘AFINDEX 2023’ का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – पुणे में

अफ्रीका के 23 देशों के साथ भारत का नौ दिवसीय सैन्य अभ्यास ‘AFINDEX’ पुणे में आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य समग्र सैन्य सहयोग का विस्तार करना है। इस अभ्यास में नई पीढ़ी के उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। AFINDEX 2023 में बोत्सवाना, कैमरून, मिस्र, घाना, केन्या, लेसोथो, मलावी, मोरक्को, नाइजर, नाइजीरिया, कांगो गणराज्य, रवांडा, सेशेल्स, सेनेगल, सूडान, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, युगांडा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे भाग ले रहे हैं।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *