डेली करेंट अफेयर्स क्विज 8 अप्रैल 2023 (Daily Current Affairs Quiz)

करेंट अफेयर्स क्विज

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 8 अप्रैल 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 8 अप्रैल 2023

प्रश्न 1. विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 7 अप्रैल

दुनिया में सभी को स्वस्थ रखने में मिडवाइव्स और नर्सों की भूमिका को सम्मानित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी पहली विश्व स्वास्थ्य सभा 1948 में आयोजित की थी। यह दिवस WHO की पहली स्वास्थ्य सभा को चिह्नित करता है। 

प्रश्न 2. भारत की एकमात्र त्रि-सेवा इकाई कौन है?

उत्तर – अंडमान और निकोबार कमान

हाल ही में अंडमान और निकोबार कमान ने ‘कवच’ नामक सहयोगी सैन्य अभ्यास आयोजित किया। इस अभ्यास के तहत कमान ने एयर लैंडिंग ऑपरेशन, सैनिक अम्फिबियस लैंडिंग, हेलीबोर्न ऑपरेशन और विशेष बल कमांडों के त्वरित प्रवेश जैसे कई ऑपरेशन किए। इस अभ्यास में हिस्सा लेने वाले सैनिकों द्वारा भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक के उपकरणों का उपयोग किया गया। 

प्रश्न 3. फीफा रैंकिंग में भारत कौनसे स्थान पर है?

उत्तर – 101वें 

हाल ही में इम्फाल में आयोजित हुए त्रिकोणीय फुटबाल टूर्नामेंट में भारत ने म्यांमार को 1-0 से और किर्गिस्तान को 2-0 से हराया। इस जीत के कारण भारत की फीफा विश्व रैंकिंग में 5 स्थानों का सुधार हुआ है। भारत से एक स्थान आगे न्यूजीलैंड है और केन्या भारत से एक स्थान बाद है। वर्तमान में भारत के 1200.66 अंक है। 46 एशियाई देशों में भारत 19वें स्थान पर है।

प्रश्न 4. TIME 100 रीडर पोल में शीर्ष पर कौन है?

उत्तर – शाहरुख खान 

इस वर्ष के TIME100 पोल के विजेता ‘शाहरुख खान’ बने हैं। TIME की सबसे प्रभावशाली लोगों की वार्षिक सूची में अधिक वोट प्राप्त करने के साथ शाहरुख़ खान पहले नंबर पर आ गए हैं। शाहरुख़ ने लियोनेल मेस्सी और अन्य दिग्गज लोगों को पीछे छोड़ कर यह स्थान हासिल किया है। कुल 12 लाख से ज्यादा हुए वोटों में से 4 फीसदी वोट शाहरुख खान को मिले। 

प्रश्न 5. भारत रत्न पंडित रविशंकर की जयंती कब मनाई जाती है?

उत्तर – 7 अप्रैल 

इस वर्ष विश्व प्रसिद्ध सितार वादक और संगीतकार पंडित रविशंकर की 103वीं जयंती मनाई गई। पंडित रविशंकर को दुनिया में भारतीय संगीत को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों में माना जाता है। उन्होंने ने पश्चिमी दर्शकों के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए अपार लोकप्रियता हासिल की। भारत सरकार ने उनके योगदान को स्वीकारते हुए 1999 में देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *