डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 9 अप्रैल 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 9 अप्रैल 2023

प्रश्न 1. ISRO की गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली कौनसी नीति को हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है? 

उत्तर – भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023

भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ अंतरिक्ष विभाग की भूमिका को मजबूत करेगी। यह नीति अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत द्वारा आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह नीति आपदा प्रबंधन, संचार, मौसम पूर्वानुमान, नेविगेशन, कृषि और रक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की भूमिका को स्वीकार करती है।

प्रश्न 2. रेगुलेटरी प्रॉसेस बनाने के लिए RBI कौनसा पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है?

उत्तर – प्रवाह पोर्टल

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने रेगुलेशन के दायरे में आने वाली इकाइयों के लिये रेगुलेटरी प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए ‘प्रवाह’ पोर्टल विकसित करने की योजना बनाई है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि रेगुलेटरी प्रक्रिया को आसान बनाने के मकसद से ‘प्रवाह’ पोर्टल विकसित किया जाएगा। यह वेब आधारित सेंट्रलाइज्‍ड पोर्टल होगा।

प्रश्न 3. हाल ही में चर्चित ‘Space Pioneer’ कंपनी किस देश से संबंधित है?

उत्तर – चीन

चीन की Space Pioneer ने टियांलांग -2 रॉकेट के साथ इतिहास बनाया है। इस चीनी कंपनी ने 2 अप्रैल को इनर मंगोलिया के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से अपनी तरल ईंधन वाली टियांलांग-2 रॉकेट को ओर्बिट पर उतारने में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। टियांलांग-2 रॉकेट को स्काई ड्रैगन-2 भी कहा जाता है। इस रॉकेट ने ‘लव स्पेस साइंस’ उपग्रह को पृथ्वी के उत्तरध्रुवीय ऑर्बिट पर उतारने की उम्मीद जगाई है।

प्रश्न 4. अडानी पावर लिमिटेड ने हाल ही में किस देश में बिजली सप्लाई शुरू की है?

उत्तर – बांग्लादेश 

अडानी पावर लिमिटेड भारत की अग्रणी निजी क्षेत्र की बिजली उत्पादन कंपनियों में से एक है। इसने हाल ही में झारखंड में अपना नया बिजली संयंत्र स्थापित किया है। इस अत्याधुनिक बिजली संयंत्र की बिजली उत्पादन क्षमता 1,600 मेगावाट है। यह संयंत्र सुपरक्रिटिकल तकनीक से लैस है और यह संयंत्र पड़ोसी देशों को बिजली की आपूर्ति करने का रणनीतिक हिस्सा है।

प्रश्न 5. ई-खरीद में पूर्वोत्तर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य कौन बना?

उत्तर – त्रिपुरा

हाल ही में उत्तर पूर्वी क्षेत्र में ई-प्रोक्योरमेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में त्रिपुरा को पुरस्कार दिया गया है। भारतीय वित्त मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा मार्च 2023 में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला में यह पुरस्कार दिया गया है। यह कार्यशाला नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित हुई थी।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *